प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव ने समाज के उत्थान के लिए एकजुटता पर दिया जोर, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुनील प्रसाद यादव ने संगठन विस्तार का किया आह्वान

गढ़वा। प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 4 नवंबर 2026 को गढ़वा के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल के सभागार में प्रदेश कमेटी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता और संगठनात्मक विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ प्रखंड अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधियों तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यसमिति के उपाध्यक्ष पीतांबर दास, प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव एवं अनीता यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूनम श्री यादव, जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद यादव, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुनील प्रसाद यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकी यादव, जिला महासचिव रंजीत यादव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने समाज की एकजुटता पर दिया जोर
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता और संगठित प्रयासों में निहित होती है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि प्रांतीय यादव महासभा का उद्देश्य समाज के लोगों को संगठित करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा, सामाजिक विकास और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में निरंतर कार्य करना है।
उन्होंने जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हें शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।
कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ने संगठन विस्तार का किया आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए गढ़वा जिला समिति के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुनील प्रसाद यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जिला से लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक सक्रियता जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना आवश्यक है। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए।
बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल
बैठक में बालमुकुंद यादव, श्याम देव यादव, विनोद यादव, रामसागर यादव, लक्ष्मण यादव, मनोज कुमार यादव, रामगती यादव, संजय यादव, प्रदीप यादव, लव कुमार यादव, मनोज प्रसाद यादव, विमलेश यादव, सुरेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, मिंटू यादव, सुशील यादव, रविंद्र यादव एवं मीडिया प्रभारी संजय यादव सहित जिला समिति के सभी पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा समाज के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बैठक का संचालन जिला समिति के मीडिया प्रभारी संजय यादव ने किया। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, समाज के लोगों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने तथा भविष्य में सामाजिक हितों से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आयोजित करने पर सहमति बनी। बैठक में उपस्थित लोगों ने संगठन की मजबूती एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










