गढ़वा पेंशनर्स कल्याण समाज के कार्यालय में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पेंशनर प्रतिदिन दोपहर 12 से 2 बजे तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र

गढ़वा। झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज, गढ़वा के कार्यालय में पेंशनधारकों की सुविधा के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) जमा करने की व्यवस्था की गई है। गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को इस सुविधा के तहत लगभग 10 पेंशनरों का डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार किया गया।

इस संबंध में झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज, गढ़वा के अध्यक्ष श्री केके यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेंशनधारकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समाज के कार्यालय में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate-DLC) की व्यवस्था शुरू की गई है। इससे पेंशनरों को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में सहूलियत होगी।

श्री यादव ने कहा कि जो भी पेंशनर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना चाहते हैं, वे झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज, गढ़वा के कार्यालय में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पहुंचकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित बैंकों में भी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध है।

इस अवसर पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने वालों में अशर्फी राम, श्रवण कुमार, गोविंद राम, यदुराम, रामू राम, श्याम बिहारी राम, मेहरुन्निसा, सुदामा राम, सत्येंद्र सिंह, चंद्रावती देवी सहित अन्य पेंशनर उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें