गढ़वा: मेरा युवा भारत, गढ़वा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से बुधवार को इंदिरा सिंह टीचर ट्रेनिंग बीएड कॉलेज
कल्यानपुर गढ़वा जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गढ़वा जिले के लगभग सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में युवाओं ने निर्धारित विषय ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर अपने विचार एवं वक्तव्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष गढ़वा दौलत सोनी जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह प्राचार्य DR दीपक कुमार चौबे शिक्षाविद् रामाशीष तिवारी डॉ अजय पांडेय प्रो अजय चौरसिया, उपस्थित थे। सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
दौलत सोनी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए युवाओं की सक्रिय भागीदारी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
रामाशीष तिवारी ने प्रतियोगिता हेतु निर्धारित विषय ‘एक राष्ट्र एक चुनाव” पर संबोधन देते हुए विस्तृत जानकारी साझा की।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। वक्तृत्व कला, विषय की समझ, तर्क एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः रस्मी कुमारी, रविशंकर शर्मा, पल्लवी कुमारी , प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को शिल्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया साथ ही इन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं एवं राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपनी बात रखने का मंच प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए अपने विचारों से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस मौके पर सजीव कुमार , सत्यम शुक्ला काजल कुमारी इन्द्रजीत कुमार इत्यादि
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता









