भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंका मोड़ महावीर चौक गढ़वा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम के दौरान जमकर विरोध में नारेबाजी करते हुए हेमंत सरकार मुर्दाबाद आदिवासी विरोधी सरकार वापस जाओ.. निशा भगत मौत की सीबीआई जांच कराओ आदि अनेकों नारे लगाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि झामुमो सरकार में आदिवासी नेत्री निशा भगत को माफियाओं ने मरने पर मजबुर कर दिया। मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीबीआई जांच कराए। उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार में आदिवासी नेत्री को प्रताड़ित कर मरने को मजबूर किया गया है हेमंत सरकार में माफिया राज गुंडाराज चरम पर है आनेवाले समय झारखंड की जनता झामुमो को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में में झारखंड बर्बाद हो चुका है निशा भगत एक समाजसेवी थी जिसे माफियाओं एवं हेमंत सरकार में बैठे भ्रष्ट अफसर पुलिस प्रशासन के भ्रष्ट नीतियों ने मौत को गले लगाने पर मजबुर कर दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार अगर सच में आदिवासी जन हितैषी हैं तो निशा भगत मामले में सीबीआई जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। अगर हेमंत सरकार सजा दिलाने में सक्षम नहीं है तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे कर राजनीति संन्यास ले। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में बैठे मंत्री खुद अराजकता की बात करते हैं फिर झारखंड में वही हो रहा है अगर दोषियों को कड़ी सजा नहीं दिलाएगी तो गृह मंत्रालय भारत सरकार को को पत्र लिखकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता बिनोद चंद्रवंशी ब्रजेश उपाध्याय अरविंद तुफानी जितेन्द्र चंद्रवंशी मुरली श्याम तिवारी अशोक केशरी यशवंत मिश्रा अभिषेक कश्यप कंचन पाण्डेय इंद्रेश पाण्डेय परीक्षित तिवारी प्रवीण पाल विवेक पाठक आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता








