सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक अवधेश पांडे जी का भव्य विदाई सह सम्मान समारोह संपन्न* 💐

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रंका (गढ़वा)। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तेतरड़ीह में आज सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक आदरणीय अवधेश पांडे जी के सम्मान में भव्य एवं गरिमामयी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का माहौल भावुकता, आत्मीयता और सम्मान से सराबोर रहा।
इस अवसर पर खरडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ संकुल साधन सेवी देवेंद्रनाथ उपाध्याय, विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक पंचानन चौबे, प्रधानाध्यापिका आशा चौराठ सहित शिक्षकगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अवधेश पांडे जी के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से शिक्षा जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका योगदान केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने समाज और क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके द्वारा शिक्षित अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल एक सेवा अवधि का समापन है, बल्कि यह जीवन के एक नए अध्याय का शुभारंभ भी है। एक सच्चे शिक्षक की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसके द्वारा गढ़े गए विद्यार्थियों और समाज पर छोड़ी गई अमिट छाप से होती है।
समारोह में उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखमय, आनंदमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
निश्चित रूप से अवधेश पांडे जी का समर्पण, सरल व्यक्तित्व और शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। 🙏💐

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें