गढ़वा राष्ट्रीय अधिवेशन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए सभी को सौंपी गई जिम्मेदारियाँ
आज श्री शिव रिसोर्ट, गढ़वा के सभागार में गढ़वा जिला सकलदिपी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 19 एवं 20 दिसंबर 2026 को श्री शिव रिसोर्ट, नहर चौक, गढ़वा में आयोजित होने वाले सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने अधिवेशन की सफलता के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि यह अधिवेशन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय का प्रतीक बने। सभी ने मिलकर तन-मन से सहयोग करने तथा अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य:
* सीताराम पाठक
* बिनोद पाठक (जिलाध्यक्ष)
* ब्रजेश मिश्रा
* परशुराम पांडेय
* दिलीप पाठक
* मुरारी मिश्रा
* हेमंत पाठक
* मनोज मिश्रा (बांका)
* दीपु पाठक
* ओम पांडेय (लवाही)
* विकास पाठक (रोहिला)
* दिवाकांत पाठक
* दिनेश पाठक
* नरोत्तम वैद्य
* जयरंजन पाठक
* उमेश्वर पांडेय
* राहुल पाठक
* पीयूष पाठक
सभी का एक ही संकल्प है—समाज की एकता, संगठन की मजबूती और गढ़वा के राष्ट्रीय अधिवेशन को ऐतिहासिक सफलता दिलाना।
आइए, हम सब मिलकर इस आयोजन को ऐसा यादगार बनाएं, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे।
दिनांक: 19 एवं 20 दिसंबर 2026
स्थान: श्री शिव रिसोर्ट, नहर चौक, गढ़वा।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता









