गढ़वा: लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गढ़वा के दिपुआ मोहल्ला निवासी पंकज कुमार चौबे ने अपनी धर्मपत्नी के साथ छठ महापर्व किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य को नमन करते हुए अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
छठ पूजा के अवसर पर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। महापर्व को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और श्रद्धालुओं की आस्था से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 83









