09 मई 2026*
गढ़वा। 09 मई 2026 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गढ़वा द्वारा व्यवहार न्यायालय, गढ़वा एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, नगर ऊंटारी में इस वर्ष की द्वितीय *राष्ट्रीय लोक अदालत* का सफल आयोजन किया गया। *कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति, झारखंड उच्च न्यायालय सह कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची श्री सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा रांची स्थित सिविल कोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल से ऑनलाइन माध्यम से किया गया।*
इस अवसर पर *प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गढ़वा श्री मनोज प्रसाद, उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक सह सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशुतोष शेखर, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री मनोज चंद्र झा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट श्री दिनेश कुमार* सहित न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गढ़वा की सचिव श्रीमती निभा रंजना लकड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु कुल 15 पीठों का गठन किया गया था। इन पीठों में व्यवहार न्यायालय, गढ़वा एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, नगर ऊंटारी के न्यायिक पदाधिकारी, स्थायी लोक अदालत, उपभोक्ता फोरम तथा अन्य विभागीय अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निष्पादन किया गया, जिनमें बैंक से संबंधित 156 मामले,आपराधिक शमनीय से 205 मामले,बिजली विभाग से 295 मामले,मोटरवाहन अधिनियम से 03 मामले,कुटुंब न्यायालय से 28 मामले तथा स्थायी लोक अदालत से 159 मामले,अन्य सुलहनीय मामले से सम्बंधित 1,38,593 मामले सहित कुल 1,39,439 मामलों का निष्पादन किया गया।
लोक अदालत के माध्यम से कुल 2,39,48,320/- (दो करोड़ उनतालीस लाख अड़तालीस हजार तीन सौ बीस रुपये मात्र) राजस्व की वसूली भी की गई।
इस कार्यक्रम की सफलता में न्यायालय कर्मियों, एलएडीसीएस, पैनल अधिवक्ताओं, पीएलवी, प्रशासनिक अधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गढ़वा ने आमजन से अपील की कि वे सुलह एवं आपसी सहमति से विवादों के समाधान हेतु लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
☎️📞✉️
*पुलिस हेल्पलाइन नंबर : 112*
*झार जल टोल फ्री नंबर : 1800-3456-502*
*झार जल व्हाट्सऐप नंबर : 9470176901*
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










