गढ़वा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा के दीपुआं मुहल्ले में स्थित आर बी क्योर क्लिनिक के तत्वावधान में आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रत्नप्रिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भास्कर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेहरू यमानी ने मरीजों की जांच की।

गढ़वा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने शिविर में पहुंचकर कहा कि यह पहली बार है जब गढ़वा में ऐसा क्लिनिक खुला है, जहां त्वचा संबंधी सभी रोगों का इलाज संभव हो रहा है। उन्होंने डॉ. रत्नप्रिया को इस पहल के लिए बधाई दी और कहा कि इससे स्थानीय लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डॉ. रत्नप्रिया ने कहा कि गढ़वा जैसे छोटे इलाकों से बड़े शहरों में जाकर इलाज कराना गरीबों के लिए कठिन होता है, लेकिन सही उपचार गढ़वा में भी संभव है। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही उपचार उपलब्ध कराना है।

उन्होंने जानकारी दी कि सदर अस्पताल गढ़वा के सामने स्थित कौशिक मेडिकल हॉल में जाकर लोग इलाज के लिए पंजीकरण करा सकते हैं और विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें