एसपीडी काॅलेज में एनएसएस द्वारा मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा।निदेशालय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार (क्षेत्रीय निदेशालय, पटना) के निर्देशानुसार सोमवार को स्थानीय सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज, गढ़वा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वारा नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत कार्यक्रम के अन्र्तगत ‘‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव‘‘ के तहत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य एवं नशे की लत पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। युवाओं में शिक्षा प्राप्त करने तथा समाज सेवा का नशा होना चाहिए।

मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। स्वस्थ और जागरूक युवा ही सशक्त समाज एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। युवाओं में अपनी शिक्षा पूर्ण कर समाज को सुधारने और समाज सेवा का नशा होना चाहिए। मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. निकलेश चैबे ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ नशे के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी स्वयं जागरूक हों और समाज के अन्य युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुप्रिया रानी ने कहा कि नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। नशे का प्रभाव केवल व्यक्ति के शरीर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रतिकूल प्रभाव मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन एवं सामाजिक संबंधों पर भी पड़ता है। युवाओं को नशे से दूर रहते हुए संतुलित पोषण, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और स्वस्थ जीवनशैली को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यूट्रीशनिष्ट सुश्री संस्कृति ने कहा कि युवा वर्ग नशे की जगह पोषण को अपनाएं। उन्हें जंक फूड से दुरी बनाते हुए फल, सब्जी, फाईबर युक्त भोजन ग्रहण करना चाहिए। इस अवसर पर साइकोलाॅजिस्ट कुमार संजीव शरण ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया। साथ ही उन्होने गेट ड्रग्स अन्र्तगत टोबैको एवं अल्कोहल से दुर रहने की सलाह दी। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित मादक पदार्थो के विषय में भी जानकारी दी। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डा. विकास गुप्ता, डा. सुप्रिया रानी, न्यूट्रीशनिष्ट सुश्री संस्कृति के द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांच किया तथा उनके शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में युवाओं का स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सीय परामर्श दिया गया। वहीं दुसरे सत्र में स्वास्थ्य एवं नशे की लत पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश कुुमार सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. भरत उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम को डा. उमेश सहाय ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तथा अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा देकर उन्हे सम्मानित किया गया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें