करुआ खुर्द में सतराम बाबा दुर्गा पूजा समिति की बैठक, नई कमेटी का गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा करुआ खुर्द, 27 सितंबर। ग्राम करुआ खुर्द में रविवार को सतराम बाबा दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने की। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर तैयारियों, व्यवस्थाओं और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं सामाजिक एकजुटता के साथ पूजा महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से सतराम बाबा दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी का गठन किया गया। विजय दुबे को अध्यक्ष, मनोज कुमार उपाध्याय एवं पंकज उपाध्याय को उपाध्यक्ष, शशिकांत उपाध्याय को कोषाध्यक्ष, अमित कुमार उपाध्याय उर्फ मुन्ना को सचिव, टिंकल उपाध्याय को महासचिव तथा ओंकार नाथ उपाध्याय को पूजा प्रभारी बनाया गया।
वहीं सुरक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी अजीत उपाध्याय, अमित उपाध्याय, रविकांत उपाध्याय एवं आशुतोष उपाध्याय को दी गई। भंडारी के रूप में जयकृष्ण उपाध्याय एवं संजय उपाध्याय को शामिल किया गया।
संरक्षक मंडल में कामेश्वर उपाध्याय, कन्हैया उपाध्याय, भिखारी उपाध्याय, नर्सिंह उपाध्याय एवं सिद्धेश्वर उपाध्याय को रखा गया। वहीं बंटी उपाध्याय, अंकुर उपाध्याय एवं रिशु पांडे को सक्रिय सदस्य बनाया गया।
बैठक का संचालन बसंत कुमार उपाध्याय ने किया। उपस्थित लोगों ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं अनुशासन के साथ सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता एवं आपसी सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है। सभी के सहयोग से इस वर्ष पूजा महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उक्त जानकारी सतराम बाबा दुर्गा पूजा समिति के मीडिया प्रभारी देवेंद्र नाथ उपाध्याय ने दी।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें