ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में दीपावली एवं छठ महापर्व के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दीपावली और छठ महापर्व की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह, उमंग और उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम में नृत्य शिक्षक रश्मि रंजन स्वाइन के नेतृत्व में राम आएंगे….. गीत पर कक्षा चार रोज के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा तीन रोज के बच्चों ने झींझीया नृत्य प्रस्तुत किया।

विद्यालय के संगीत शिक्षक चंचल पाठक के नेतृत्व में अनन्या, वान्या, हर्षिका, श्रेयांश इत्यादि ने छठ गीत प्रस्तुत किया। कक्षा पांच तथा छः के विद्यार्थी आराध्या, उन्नति, जाह्नवी, पंखुड़ी, एंजेल तथा श्रेयांशी ने पटना के घटिया पर…….नृत्य प्रस्तुत किया जिसे मुख्य रूप से अंस्मिता श्रीवास्तव ने प्रशिक्षित किया। इसके अलावे छठ पूजन का एक स्किट भी प्रस्तुत किया गया जिसमे अंस्मिता श्रीवास्तव, आराध्या, वैष्णवी, हर्षिका, शांभवी,अंशुमन, अर्णव, प्रशांत, रौनक, श्रेयांश इत्यादि शामिल थे।
साथ ही विद्यालय के कक्षा प्रेप लोटस तथा रोज सेक्शन में रंग, फूल तथा रंग बिरंगे चावल से बने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रेप लौटस से अन्वी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान, दिवेश ने द्वितीय स्थान तथा अमूल्या गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रेप रोज के बच्चों में कनक प्रिया ने प्रथम स्थान, लाइवा अहसन ने द्वितीय स्थान तथा अरिज राजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा प्री नर्सरी के बच्चों ने दिया मेकिंग प्रतियोगिता मे भाग लिया जिसमे जैनब फातमा, अद्विक तिवारी एवं दृष्टि कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नर्सरी के बच्चों ने भी दिया मेकिंग प्रतियोगिता मे भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान इवान, द्वितीय दिव्यांशु था तृतीय स्थान जियांशी एवं रुद्धव ने प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, लोक आस्था तथा त्योहारों के सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराया गया। छात्र- छात्राओं ने छठ पूजन का मनमोहक स्किट प्रस्तुत किया। विशेष रूप से छठ महापर्व की पवित्रता, सूर्योपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

विद्यालय के निदेशक श्री अनूप सोनी, सचिव श्री आलोक सोनी तथा विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सभी गढ़वावासियों को दिवाली एवं छठ की शुभकामनाएं दी। बताते चलें कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

विद्यालय के प्राचार्य श्री निरकेष शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साह एवं सहयोग सराहनीय रहा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें