सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका ने मरीजों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया है।
अस्पताल परिसर में अलग एवं सुव्यवस्थित एंटी रेबीज क्लिनिक (Anti-Rabies Clinic) की शुरुआत की गई है। यह गढ़वा जिले का पहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, जहाँ एंटी रेबीज से संबंधित सेवाओं के लिए अलग से समर्पित क्लिनिक की व्यवस्था की गई है।
इस विशेष क्लिनिक का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी द्वारा किया गया।
इस क्लिनिक में कुत्ते एवं अन्य जानवरों के काटने से प्रभावित मरीजों को एक ही स्थान पर निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी—
🔹 घाव की निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार समुचित धुलाई (Wound Washing) एवं सफाई।
🔹 एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) की सुविधा।
🔹 आवश्यकतानुसार रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन (RIG) की व्यवस्था।
🔹 निर्धारित टीकाकरण कार्यक्रम एवं चिकित्सकीय परामर्श।
🔹 मरीजों के लिए अलग एवं सुव्यवस्थित उपचार व्यवस्था।
यह पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुरूप विकसित की गई है, ताकि मरीजों को समय पर समुचित उपचार मिल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. पल्लवी कुमारी, डॉ. सोनम प्रिया एवं डॉ. गोरखनाथ पांडे सहित अस्पताल के कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका हमेशा से स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार, बेहतर प्रबंधन एवं जनहित में नई पहल के लिए अपनी अलग पहचान बनाता रहा है। इसी कड़ी में यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
हमारा संकल्प है—केवल उपचार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक मरीज को बेहतर सुविधा, सम्मानजनक व्यवहार एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना।
नई पहल, बेहतर व्यवस्था और जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पण।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता









