गढ़वा। गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, गढ़वा-कल्याणपुर में गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अनीता कुमारी तूफानी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न इकाइयों के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं स्वयंसेवकों में सेवा-भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने तथा उनमें सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी समाज की विभिन्न समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. रंजीत सोनी, कार्यक्रम पदाधिकारी तथा डॉ. अनीता कुमारी तूफानी ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं स्वयंसेवकों की सामाजिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही स्वयंसेवकों से समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
मौके पर महाविद्यालय के डॉ. शीशम साहू, प्रो. अशोक पाठक, डॉ. अरुण सिंह, प्रो. एस.एन. रॉय, डॉ. सुनीता, प्रो. नेलन तिर्की, प्रो. सुनील पाल, प्रो. आभा मुखर्जी, प्रो. रंभा पाल, प्रो. मनोरमा कुमारी, प्रो. सुनीता कुमारी, नीता सिंह, रामाशंकर सिंह, राकेश पाल, मुकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।
एनएसएस स्वयंसेवकों में अभिलाषा कुमारी, सलोनी कुमारी, पिंकी कुमारी, खुशबू कुमारी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. शीशम साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं सभी स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, अनुशासन और सेवा-भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










