*एनएसएस का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन पटना में सम्पन्न*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*गढ़वा।* राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) क्षेत्रीय निदेशालय पटना, (बिहार-झारखंड) के तत्वावधान में राज्य स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन ए एन कॉलेज, पटना में 21 से 22 सितम्बर तक सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन में नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर के विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम एवं नोडल पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. संगीता कुजूर के नेतृत्व में भाग लिया।
एनपीयू प्रतिनिधिमंडल में एमके कॉलेज पाकी के प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार राम, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बंशीधर सिंह, एसपीडी कॉलेज गढ़वा के नोडल पदाधिकारी प्रो. कमलेश कुमार सिन्हा, एसएसजेएस नामधारी महाविद्यालय की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पुष्पा कुमारी, एके सिंह कॉलेज जपला सह पलामू के नोडल पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह, जीएलए कॉलेज मेदिनीनगर के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार, बीएस कॉलेज लातेहार के नोडल पदाधिकारी प्रो. नवल किशोर प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। जानकारी देते हुए समन्वयक डॉ कुजूर ने बताया कि
सम्मेलन के दौरान एनएसएस के उद्देश्य, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, एनईपी के अंतर्गत एनएसएस के सिलेबस को यूजी कोर्स में लागू करने, वालंटियर एनरोलमेंट, स्पेशल कैंप, रेगुलर एक्टिविटी, विलेज अडॉप्शन एंड कम्युनिटी डेवलपमेंट, एनएसएस अवेयरनेस एंड आउटरीच आदि विषयों पर विस्तृत व्याख्यान हुए।
क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न विशिष्टजनों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जानकारियां दी गईं। सम्मेलन के दौरान समन्वयक डॉ संगीता कुजूर द्वारा एनएसएस संबंधी पीपीटी प्रेजेंट किया गया।
इस अवसर पर एन पी विश्वविद्यालय की ओर से स्वयंसेविका बबली कुमारी ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर अपना वक्तव्य रखा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें