मेराल। जनगणना-2027 के मकान सूचीकरण कार्य में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करने वाले शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश देने की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, मेराल सह चार्ज पदाधिकारी, मेराल को आवेदन सौंपा गया।
आवेदन में कहा गया है कि जनगणना-2027 के मकान सूचीकरण का कार्य प्रखंड के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त कर कराया गया। यह कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक अवकाश अवधि में संपन्न कराया गया। शिक्षकों ने कहा कि अवकाश अवधि में जनगणना कार्य में योगदान देने के एवज में नियमानुसार उन्हें क्षतिपूर्ति अवकाश का लाभ मिलना चाहिए।
आवेदन में बताया गया कि शिक्षकों ने निर्धारित अवधि में जनगणना से संबंधित कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया। इसलिए अवकाश अवधि में किए गए कार्य के बदले नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश प्रदान करने की मांग की गई है।
क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग करने वालों में विनोद राम, विजय पाल, अरविंद सिंह, शंभू चौधरी, रितेश कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, शारदा कुमारी, फखरुद्दीन अंसारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे।
शिक्षकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मेराल सह चार्ज पदाधिकारी मेराल से जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश का लाभ देने की मांग की है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता









