स्थान सिविल सर्जन कार्यालय गढ़वा
दिनांक : 12 अक्टूबर 2026
सातवें दिन भी चरणबद्ध आंदोलन जारी*
गढ़वा । झारखण्ड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) के आह्वान पर 108 एम्बुलेंस कर्मचारी अपनी लंबित मांगों एवं अधिकारों को लेकर आज गढ़वा सदर अस्पताल सहित राज्यभर में भिक्षाटन कार्यक्रम कर रहे हैं । इसका उद्देश्य सरकार का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित करना है ।
संघ के गढ़वा जिला सचिव रितेश रंजन सह गढ़वा जिला उपअध्यक्ष MD बिस्मिल्लाह अंसारी ने कहा कि कर्मचारियों का जुलाई 2026 से वेतन लंबित है । इसके अलावा मनमाने ढंग से वेतन कटौती, एम्बुलेंस की समय पर मरम्मत नहीं होने तथा सेवा से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नहीं होने से कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं ।
संघ की प्रमुख मांगें हैं कि 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन जिला स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से शुरू किया जाए, बर्खास्त कर्मचारियों को पुनः बहाल किया जाए तथा सभी श्रमिक एवं वैधानिक अधिकार लागू किए जाएं ।
उन्होंने कहा कि 16 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 से 20 दिनों के भीतर समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई । इसी कारण संघ चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश है । आज आंदोलन का सातवाँ दिन है और भिक्षाटन कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारी अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं ।
संघ ने सरकार से मांगों को तत्काल स्वीकार कर लागू करने की अपील की है । साथ ही स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय लेकर उनका क्रियान्वयन नहीं किया जाता, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा ।
1. हरिदर्शन कुमार
2. ललन चौधरी
3. वकील ठाकुर
4. उपेन्द्र यादव
5. आनंद ठाकुर
6. लक्ष्मी चौधरी
7. अमित कुमार
8. अरविन्द कुमार
9. मनोज कुमार
10. गोल्डन अंसारी
11. मिथलेश यादव
12. राजू ठाकुर
13. योगेश कन्नौजिया
14. बीरेंद्र राम
15. राजेश यादव
16. ओमप्रकाश कुमार
जारीकर्ता:
रितेश रंजन
गढ़वा जिला सचिव
झारखण्ड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ, झारखण्ड
(सम्बद्ध – भारतीय मजदूर संघ)
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










