मुसीखाप में युवाओं ने पेश की मिसाल, गणपत क्लब के नेतृत्व में सफल हुआ छठ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

युवा पीढ़ी ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी, धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश; ग्रामीणों ने की सराहना

पलामू। जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप के पूर्वारा टोला स्थित छठ घाट पर सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में गणपत क्लब के युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्लब के युवाओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ आयोजन की जिम्मेदारी संभाली तथा सामूहिक प्रयास से छठ घाट पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की। युवा पीढ़ी की इस सक्रिय भागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण को देखकर ग्रामीणों ने उनकी खूब सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में युवाओं की ऐसी सक्रियता न केवल परंपरा और संस्कृति को सहेजने का काम करती है, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सकारात्मक बदलाव का संदेश भी देती है।

वहीं, क्लब के अध्यक्ष सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि आगामी वर्ष छठ महापर्व का आयोजन और भी भव्य तरीके से किया जाएगा। इस दौरान नाटक मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन गणपत क्लब के तत्वावधान में होगा, जिसका नेतृत्व नाटक मंडली के निर्देशक संतोष शर्मा एवं उनके सहयोगी राकेश वर्मा करेंगे।

इस अवसर पर गणपत क्लब के अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, सचिव दीपक कुमार, उप सचिव प्रदीप राणा, महासचिव रोहित पासवान, कोषाध्यक्ष विजेंद्र कुमार, उपकोषाध्यक्ष धीरज लाल, संयोजक बुद्धि पासवान एवं मोहन यादव तथा उपसंयोजक रूपेश चन्द्रवंशी सहित क्लब के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। वहीं, नाटक मंडली के निर्देशक संतोष शर्मा एवं सहयोगी राकेश वर्मा के साथ प्रमोद शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, आशीष कुमार, विशाल चन्द्रवंशी, अभिषेक बाबू, सोनू पासवान, विक्की प्रजापति, सुनील पासवान, दिनेश यादव, सुभाष प्रजापति, अनिल चन्द्रवंशी, मनीष पासवान, राकेश चन्द्रवंशी एवं लवकुश कुमार चन्द्रवंशी सहित अन्य सदस्यों और ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग दिया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें