पलामूः प्रेमिका दूसरी शादी कर रही थी, प्रेमी उसको ऐसा करने से मना कर रहा था. इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गयी और यह बहस इतनी बढ़ गयी कि गुस्से में आकर प्रेमिका ने प्रेमी को गाली दे दी. गाली के बाद गुस्से में प्रेमी ने प्रेमिका की खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया. पलामू के रेल थाना क्षेत्र के केतात में हुए श्वेता उर्फ रूबी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने पूरे मामले में श्वेता के प्रेमी विकास को गिरफ्तार किया है.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विकास, श्वेता की अपनी भाभी का भाई है. केतात में गुरुवार को गांव में ही लहसुन के खेत में शव बरामद हुआ था. श्वेता के गले में गहरे जख्म के निशान थे. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए श्वेता के प्रेमी विकास को गिरफ्तार किया है.

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें