गढ़वा। प्रांतीय यादव महासभा जिला गढ़वा की आवश्यक जिला कार्यसमिति बैठक रविवार, 27 सितंबर 2026 को इंजीनियर श्यामदास सिंह यादव के चिनियां रोड, गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवचयनित जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील प्रसाद यादव ने की, जबकि मंच संचालन श्यामदेव यादव ने किया।
कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित जिला कार्यसमिति की यह पहली बैठक थी। इसमें संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा, परिचर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नई ऊर्जा और उत्साह के साथ सशक्त संगठन का निर्माण कर सशक्त, समृद्ध एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निर्णय के अनुसार प्रांतीय यादव महासभा जिला गढ़वा की मुख्य कमिटी के साथ-साथ युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं यादव रेजिमेंट युवा मोर्चा की कमिटी का विस्तार जल्द से जल्द किया जाएगा।
संगठन में आय-व्यय की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सांगठनिक नियमों के तहत बैंक खाता संचालन तथा कोष को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा जिला कार्यसमिति की मासिक एवं नियमित बैठक प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित करने पर सहमति बनी। संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्थायी जिला कार्यालय की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में इस वर्ष प्रखंड स्तर पर भव्य रूप से गोवर्धन पूजा आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा समाज के लोगों को एकजुट करने पर जोर दिया।
बैठक में जिला महासचिव रंजीत यादव, सचिव अशोक यादव एवं बालमुकुंद यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनू यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिंकी देवी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, कार्यकारिणी सदस्य श्यामदेव यादव, उमाकांत यादव, गोपाल कुमार यादव, अरविंद यादव, रमना प्रखंड अध्यक्ष प्रताप यादव, कोषाध्यक्ष संतोष प्रसाद यादव, डंडई प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, मेराल प्रखंड अध्यक्ष रामबचन यादव, मिंटू यादव, संजय विद्यार्थी, सतवंत कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार यादव, रामसागर यादव, आगस्त यादव, अमरेश प्रसाद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, विष्णु प्रसाद यादव, देवेंद्र कुमार यादव, बिमलेश यादव, रामजी प्रसाद यादव, रविंद्र कुमार यादव, सत्येंद्र प्रसाद यादव सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










