एसपीडी कॉलेज में मनाया गया एनएसएस का स्थापना दिवस*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विकसित भारत के निर्माण में नशामुक्त युवा विषय पर पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

गढ़वा।* सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के द्वारा गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर ‘विकसित भारत के निर्माण में नशा मुक्त युवा’ विषय पर पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में प्राची कुमारी, जिया कुमारी, सूरज आनंद एवं संध्या शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा कुमारी, साक्षी कुमारी, आरती कुमारी एवं अनिकेत कुमार ने अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया। गायन में मौलिक विश्वकर्मा, लौकिक विश्वकर्मा तथा आयुष कुमार समेत सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने की जबकि संचालन एवं संयोजन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश कुमार सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि एनएसएस सिर्फ एक इकाई नहीं, यह एक संस्कार है “मै नहीं आप” का संस्कार। आज का विषय विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अत्यंत प्रासंगिक है। जब तक हमारा युवा नशे की चपेट में रहेगा, हम विकसित भारत 2047 की कल्पना नहीं कर सकते। मुझे गर्व है कि हमारे महाविद्यालय के बच्चों ने पेंटिंग और भाषण के माध्यम से नशा मुक्ति का इतना सुंदर संदेश दिया है।
कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि 24 सितंबर, 1969 में आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष पर एनएसएस की स्थापना हुई थी, ताकि युवाओं को समाज सेवा से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर डॉ उमेश सहाय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व का निर्माण करता है। एनएसएस के स्वयं सेवक शिक्षा के साथ समाज तथा समाज के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करते हैं। डॉ अर्जुन प्रसाद ने एनएसएस स्वंय सेवकों को आज के दिन की बधाई दी। धन्यवाद ज्ञापन प्रो परवेज आलम ने किया। इस मौके पर प्रो भरत उपाध्याय, डॉ चंद्र कुमार, डॉ नीलम गुप्ता, प्रो प्रमिला, प्रो शबनम, प्रो रविता शुक्ला, प्रो निकिता कुमारी, प्रो रामाशीष उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें